सडक़ दुर्घटना में घायल मिस्त्री की हुई मौत

Must Read

सडक़ दुर्घटना में घायल मिस्त्री की हुई मौत

कोरबा। कुसमुंडा-गेवरा मार्ग पर ग्राम मनगांव के पास सडक़ दुर्घटना में घायल मिस्त्री की मौत हो गई। वह बांकीमोंगरा क्षेत्र में रहकर कार्य करता था। बताया जाता है कि मूलत: हाजीपुर बिहार का रहने वाला वकील खान 41 वर्ष बांकीमोंगरा के रेलवेदफाई भैरोताल में रहता था। गंगानगर के एक गैरेज में काम करता था और इससे अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वकील खान काम करने के लिए गैरेज गया हुआ था। शाम लगभग 4 बजे लौट रहा था। इस बीच कुसमुंडा-गेवरा मार्ग पर ग्राम मनगांव के पास पहुंचा था कि एक अन्य बाइक ने वकील खान की बाइक को टक्कर मार दिया। घटना में वकील को गंभीर चोटें आई। उसे अस्पताल ले जाया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Loading

Latest News

अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने चलेगा अभियान, 2 लाख बिजली उपभोक्ताओं की होगी ई-केवाईसी

कोरबा। जिले में अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने 2 लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जाएगी। मीटर...

More Articles Like This