Friday, March 14, 2025

बाल विवाह रोकने प्रयास कर रहा निवेदिता फाउंडेशन-मानिकपुरी

Must Read

बाल विवाह रोकने प्रयास कर रहा निवेदिता फाउंडेशन-मानिकपुरी

कोरबा। निवेदिता फाउंडेशन एक चेरिटेबल ट्रस्ट है, जो छत्तीसगढ़ के अलावा चार अन्य राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात और ओडिशा में काम कर रही है। संस्था का 2006 से पंजीयन है। संस्था द्वारा आदिवासी बाहुल्य जिला कोरबा में बाल विवाह रोकने की दिशा में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उक्त बातें निवेदिता फाउंडेशन के निर्देशक संतनदास मानिकपुरी ने प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान कही। श्री मानिकपुरी ने कहा कि महिला स्वतंत्रा व अधिकार का हनन देखने को मिलता है। घरेलू हिंसा के मामले सामने आते रहते हैं। इसे लेकर गांव-गांव में फाउंडेशन की टीम पहुंची तो पता चला कि महिलाओं को हिंसा क्या है यह ही नहीं पता था। शारीरिक, आर्थिक, मानसिक और यौनिक हिंसा हो रहे हैं। जिसे लेकर महिलाओं को जागरूक किया गया। साथ ही बाल विवाह को लेकर फाउंडेशन द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसे लेकर गांव-गांव में जिन घरों में 16 से 17 साल की कन्याएं हैं वहां पहुंचकर उनके माता-पिता को बाल विवाह न करने शपथ भरवाने के साथ कानून की जानकारी दी जा रही है। इस दिशा में 2030 तक सतत रूप से काम किया जाएगा। साथ ही जिन बालिकाओं ने स्कूल छोड़ दिया है ऐसे शाला त्यागी बच्चों को फिर से स्कूल में प्रवेश दिलाने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो वर्ग आर्थिक रूप से कमजोर हैं उनकी स्थिति में सुधार हो इस दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए लोगों को शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी जा रही है।

Loading

Latest News

वनोपज सहकारी यूनियन ने जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन का किया स्वागत

वनोपज सहकारी यूनियन ने जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन का किया स्वागत कोरबा। जिला पंचायत सदस्य के रूप में ऐतिहासिक...

More Articles Like This