Thursday, February 19, 2026

धान उपार्जन केन्द्रों का किया गया निरीक्षण

Must Read

धान उपार्जन केन्द्रों का किया गया निरीक्षण

कोरबा। धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से तय लिमिट से कम धान खरीदी की शिकायत मिल रही है जिस पर कांग्रेस नेताओं द्वारा टीम बनाकर लगातार धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। केन्द्रों में किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं जान रहे हैं। इस कड़ी में रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने धान उपार्जन केन्द्र भैसमा, कोरकोमा, बरपाली, चिर्रा, कुदमुरा, चचिया व करतला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केन्द्रों में किसानों को मिल रही व्यवस्थाओं व सुविधाओं का जायजा लिया। जिन केन्द्रों में कमी पाई गई उसे तत्काल दूर करने निर्देशित किया गया। श्री राठिया लगातार विधानसभा क्षेत्र के उपार्जन केन्द्रों का दौरा कर रहे हैं।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This