Friday, February 13, 2026

कोरबा जनपद में कौशाम्बी, पोंडीउपरोड़ा में डड़सेना बने प्रभारी सीईओ, मण्डल संयोजकों को पदोन्नत कर जनपद सीईओ के पद पर दी गई नवीन पदस्थापना

Must Read

कोरबा जनपद में कौशाम्बी, पोंडीउपरोड़ा में डड़सेना बने प्रभारी सीईओ, मण्डल संयोजकों को पदोन्नत कर जनपद सीईओ के पद पर दी गई नवीन पदस्थापना

कोरबा। जनपद पंचायत कोरबा को आखिरकार नया सीईओ मिल ही गया। आदिम जाति विकास विभाग ने मण्डल संयोजक के पद पर पदस्थ कौशाम्बी गबेल को पदोन्नत कर प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोरबा के पद पर पदस्थ किया है। जनपद पंचायत पोंडी उपरोड़ा को भी नया सीईओ मिला है। इस पद पर पदोन्नति उपरांत जय प्रकाश डडसेना की पदस्थापना हुई है। वे वर्तमान में बलरामपुर जिले के विकासखण्ड शंकरगढ़ में सेवाएं दे रहे हैं। पोंडी उपरोड़ा में एडीओ खगेश निर्मलकर प्रभारी जनपद सीईओ के रूप में सेवाएं दे रहे थे।कौशाम्बी गबेल कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कोरबा के अंतर्गत विकासखण्ड कोरबा में करीब 3 साल से मण्डल संयोजक के पद पर उत्कृष्ट सेवाएं दे रही थीं। उनके कार्यकुशलता, लगनशीलता को देखते हुए उन्हें जनपद पंचायत कोरबा के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर पदस्थ किया है। इस पद पर सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत इंदिरा भगत करीब 1 साल से प्रभारी सीईओ के पद पर सेवाएं दे रही थीं। अब पदोन्नति उपरांत कौशाम्बी इस पद पर विभाग को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करेंगी ऐसी उम्मीद जनप्रतिनिधियों को है। गौरतलब हो कि मंगलवार को आदिम जाति विकास विभाग ने प्रदेश के 29 मण्डल संयोजक को पदोन्नत करते हुए प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर नवीन पदस्थापना दी है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This