Sunday, February 15, 2026

तहसील कार्यालय मार्ग की सडक़ की हो रही मरम्मत, मार्ग पर आवागमन करने वालों को मिली राहत

Must Read

तहसील कार्यालय मार्ग की सडक़ की हो रही मरम्मत, मार्ग पर आवागमन करने वालों को मिली राहत

कोरबा। कोरबा शहर सहित इससे लगे इलाके एसपी कार्यालय के बगल से होकर तहसील कार्यालय मार्ग में मौजूद गड्ढों और उखड़ी सडक़ के कारण हादसों के खतरे से राहत मिलने लगी है। यहां सडक़ मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। हाल ही में बारिश बाद टीपी नगर, वी आई पी रोड, साकेत मार्ग, निहारिका व अन्य सडक़ों के अलावा कोरबा शहर में पावर हाउस रोड की सडक़ की मरम्मत (पेंच वर्क) के लिए टेंडर किया गया था। पेंच वर्क का काम होने से आंशिक राहत पीएच रोड,कोतवाली तक में बाएं तरफ चलने वालों को मिल रही है किंतु दायी तरफ राहत नहीं मिल रही है। दूसरी तरफ अनेक सरकारी दफ़्तरों से लेकर रहवासी इलाकों,निजी व सरकारी स्कूलों के मार्ग में सडक़ उखड़ जाने से बड़ी परेशानी हो रही थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए डामर चढ़ाने का काम शुरू किया गया। इससे बहुत बड़ी राहत इस मार्ग से आने-जाने वालों को मिलने लगी है किन्तु बालाजी मंदिर तक ही काम चल रहा है। इसके आगे भी राहत का इंतजार है।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This