Friday, February 27, 2026

शहर सरकार की सीट आरक्षण पर टिकी लोगों की नजर, पिछली बार अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए था आरक्षित

Must Read

शहर सरकार की सीट आरक्षण पर टिकी लोगों की नजर, पिछली बार अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए था आरक्षित

कोरबा। महापौर की सीट इस बार किस वर्ग के लिए आरक्षित होती है। इस पर दावेदारों की नजर टिकी हुई है। महापौर का चुनाव लड़ने के लिए कई लोग दावेदारी कर रहे हैं। लेकिन उनकी नजर रायपुर में संपन्न होने वाले कुर्सी के आरक्षण पर टिकी हुई है। जिस वर्ग के लिए कुर्सी आरक्षित होगी। उसी वर्ग के प्रत्याशी दावेदारी करेगा। पिछली नगर निगम कोरबा चुनाव में महापौर के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कुर्सी आरक्षित हुई थी। इस बार किस वर्ग के लिए आरक्षित होती है। इस पर शहर वासियों की नजर है। इसके अलावा राजनैतिक दल भी आरक्षण पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। कुर्सी आरक्षित होने के बाद ही चुनाव को लेकर हलचल तेजी होगी। नगरीय निकायों में वार्डों का आरक्षण प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्रदेश सरकार अब नगर निगमों में महापौर, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के आरक्षण को लेकर आगे बढ़ रही है। कोरबा नगर निगम के लिए आरक्षण की प्रक्रिया राजधानी रायपुर में 27 दिसंबर को पूरी होगी। इस संबंध में प्रदेश सरकार की ओर से सूचना जारी कर दी गई है। रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडॉटोरिम में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कोरबा नगर निगम सहित प्रदेश के अन्य निगमों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया सुबह 10.30 बजे से 11.30 के बीच पूरी होगी। नगर पालिका के लिए 11.30 से 12.30 बजे तक और नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण दोपहर 12.30 के बाद शुरू होगी।
बॉक्स
गांव की सरकार चुनने होगी प्रक्रिया
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की कार्यवाही की सूचना जारी कर दी गई है। जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत के सदस्य या अध्यक्ष एवं सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड के पंच पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन, आरक्षण की कार्यवाही की जाएगी, जो 29 दिसंबर रविवार को प्रात: 11 बजे से कलेक्ट्रेट कोरबा सभाकक्ष में होगा। जनपद पंचायतों के अध्यक्ष एवं सदस्य के लिए भी आबंटन या आरक्षण की कार्यवाही 29 दिसंबर रविवार को दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट कोरबा सभाकक्ष में होगा। कोरबा जनपद पंचायत में शामिल सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंचों के आरक्षण की कार्यवाही 28 दिसंबर शनिवार को प्रात: 10:30 बजे से जनपद पंचायत कोरबा के सभाकक्ष में होगी। करतला जनपद की ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंचों का आरक्षण की कार्यवाही 28 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे से करतला जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में होगा। कटघोरा जनपद पंचायत में शामिल सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंचों के आरक्षण की कार्यवाही 28 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे से कटघोरा जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में होगा। पाली जनपद की ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंचों का आरक्षण कार्यवाही 28 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे से पाली जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में होगा और पोड़ीउपरोड़ा जनपद की ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंचों का आरक्षण 28 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे से पोड़ी-उपरोड़ा जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में होगा।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This