जिला पंचायत क्षेत्र कमांक-02 में उम्मीदवार रिपीट होगा या फिर बहेगी बदलाव की बयार
कोरबा। निकाय और ग्राम पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है। जल्द ही आचार संहिता लागू हो सकती है। इस बीच नए पुराने चेहरों के चुनाव लड़ने को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है। जिला पंचायत क्षेत्र कमांक-02 में उम्मीदवार यथावत रहेंगे या नये उम्मीदवार की तलाश की जाएगी इसे लेकर कयासों का दौर है। वर्तमान में जिला पंचायत क्षेत्र कमांक-02 से कांग्रेस समर्थित सदस्य हैं। जिन पर कई तरह के आरोप लग रहे हैं। सूत्रों की माने तो अपने निजी स्वार्थ हेतु क्षेत्र के ठेकेदारों से मिलीभगत और कमीशन को लेकर विगत 5 वर्षों के कार्यकाल में पाली क्षेत्रांतर्गत ग्रामों में निर्माण कार्यों की स्वीकृति करायी जा रही है। जिला सदस्य क्षेत्र कमांक-02 विकास खण्ड कोरबा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों में कोई भी विकास कार्य नही कराया जा रहा है। जिसका क्षेत्र कमांक-02 में सरपंचों कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों द्वारा घोर विरोध किया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है क्या कॉग्रेस समर्पित कार्यकताओं द्वारा आगामी चुनाव में उन्हें रिपीट किया जाएगा या फिर बदलाव की बयार बहेगी।भ्रष्टाचार ओर कमीशनखोरी के आरोपों से घिरी जिला सदस्य को यथावत उम्मीदवार के रूप में रखा जाएगा या किसी अन्य योग्य उम्मीदवार की तलाश की जाएगी इसे लेकर सवाल बना हुआ है। लोगों का मानना है कि इस बार जनता की समस्याओं व विकास कार्यों के प्रति समर्पित को पार्टी टिकट दे टू बेहतर होगा।
![]()

