Friday, February 27, 2026

जनपद पंचायत करतला में मनाया गया सुशासन दिवस, अधिकारी कर्मचारी रहे उपस्थित

Must Read

जनपद पंचायत करतला में मनाया गया सुशासन दिवस, अधिकारी कर्मचारी रहे उपस्थित

कोरबा। जनपद पंचायत करतला में सुशासन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत करतला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मोहनीश देवांगन के साथ जनपद के कर्मचारी उपस्थित रहे। जनपद कार्यालय में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में कहा गया कि अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए कई अहम कार्य किए। जिनकी आज भी लोग सराहना करते हैं। स्व वाजपेयी कवि होने के साथ-साथ प्रखर वक्ता भी थे। ऐसे में हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। समारोह में स्व वाजपेयी को लेकर विचार व्यक्त किए गए। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के चित्र पर पुष्प चढ़कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

Loading

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड,पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के...

More Articles Like This