Saturday, February 28, 2026

दादर खुर्द वार्ड के आरक्षण को बदलने की मांग, बदलाव नहीं होने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

Must Read

दादर खुर्द वार्ड के आरक्षण को बदलने की मांग, बदलाव नहीं होने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

 

कोरबा। जिले के निगम क्षेत्र में वार्ड के आरक्षण का विरोध हो रहा है। वार्ड क्र. 34 दादरखुर्द के आरक्षण को बदलने की मांग करते हुए कहा गया है कि 19 दिसंबर को जिला मुख्यालय में नगरीय निकाय के आरक्षण प्रक्रिया के तहत वार्ड क्रमांक 34 दादर खुर्द को अनुसूचित जाति वर्ग से आरक्षित किया गया है व आरक्षण का आधार 2011 की जनगणना को बनाया गया है। 2011 की जनगणना के समय दादरखुर्द क्षेत्र मानिकपुर वार्ड से जुड़ा हुआ था, जहां अनुसूचित जाति की आबादी अन्य लोगों से ज्यादा थी, लेकिन वर्तमान में सीमांकन के अनुसार दादरखुर्द वार्ड में अनुसूचित जाति के लोगों की संख्या बहुत कम है। 50 परिवार भी नहीं है जबकि आदिवासी व पिछड़ा वर्ग की संख्या ज्यादा है लेकिन आदिवासी समाज जो कि बहुत पिछड़ा हुआ है एवं उनका उत्थान जरूरी है। अगर वार्ड के आरक्षण में बदलाव नहीं किया जाता है तो जनता चुनाव का बहिष्कार कर विरोध करेगी। वार्डवासी गोपलाल राठिया, राजेन्द्र कुमार पटेल, किरण बघेल, घनश्याम कंवर, रामदास पटेल सहित समस्त वार्डवासियों ने मांग की है कि इस वार्ड के आरक्षण पर पुनर्विचार किया जाए। क्षेत्र के विकास हेतु बहुल आबादी वाले वर्ग को आरक्षण दिया जाए।

Loading

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड,पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के...

More Articles Like This