Saturday, February 28, 2026

एसईसीएल कर्मचारियों को आयकर रिटर्न भरने किया गया जागरूक, गेवरा क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Must Read

एसईसीएल कर्मचारियों को आयकर रिटर्न भरने किया गया जागरूक, गेवरा क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कोरबा। एसईसीएल कर्मचारियों को उनके आयकर रिटर्न (आईटीआर) को सही ढंग से दाखिल करने के महत्व के बारे में शिक्षित करने के लिए एसईसीएल के गेवरा क्षेत्र में आयकर विभाग द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कर्मचारियों को सलाह दी गई कि वे ऐसे धोखेबाज एजेंटों का शिकार बनने से बचें जो भारी कमीशन के बदले आयकर रिफंड का वादा करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर के प्रधान आयकर आयुक्त प्रदीप एस. हेडेओ ने की। अतिरिक्त आयुक्त रितुपर्ण नामदेव, सी.आर. रेड्डी, संयुक्त आयकर आयुक्त बिलासपुर और आयकर विभाग के अन्य अधिकारी ने आयकर विभाग की तरफ से इस कार्यक्रम में भाग लिया । एसईसीएल की तरफ से एस. के. मोहंती, महाप्रबंधक (गेवरा क्षेत्र), सीडीएन सिंह महाप्रबंधक (वित्त), विभिन्न क्षेत्रों के डीडीओ, अधिकारी, कर्मचारी और यूनियन प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

Loading

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड,पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के...

More Articles Like This