Sunday, March 1, 2026

मलगांव का विलोपन, 30 को कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी

Must Read

मलगांव का विलोपन, 30 को कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी

कोरबा। आगामी पंचायत चुनाव से ग्राम पंचायत मलगांव को अलग करते हुए निलंबित कर विलोपित करने के खिलाफ यह घेराव आंदोलन किया जाएगा।कटघोरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मलगांव को विलोपित करने से नाराज ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का 30 दिसंबर को घेराव करने और आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन भी कलेक्टर को सौंपा है।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। जिसके अनुसार अब ग्राम पंचायत की संख्या 412 से घटकर 410 हो गई है। पाली ब्लॉक का अमगांव और कटघोरा ब्लॉक का मलगांव पंचायत विलोपित हो गया है। एसईसीएल दीपका कोयला खदान के विस्तार के लिए दोनों गांवों की जमीन अधिग्रहित की गई है। मलगांव पंचायत को विलोपित करने के निर्णय के खिलाफ ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। 30 दिसंबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव करने ज्ञापन भी दिया है। खदान प्रभावित ग्रामीणों की मानें तो मकान का कम मुआवजा मिलने से दूसरे स्थान पर जमीन नहीं ले पा रहे हैं। इस कारण अधिकांश खदान के नजदीक ही अभी बसे हुए हैं तो कई लोग दूसरे स्थान पर रहने लगे हैं। घेराव आंदोलन संबंधी सौंपे ज्ञापन में ग्राम पंचायत मलगांव के सरपंच के साथ ही गोविंद, राकेश, राहुल, प्रमोद समेत अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।

Loading

Latest News

जिला सहकारी बैंक कोरबा के अधिकारियों का कमाल: गत वर्ष केसीसी लोन प्राप्त कर चुका चुके आदिवासी किसान को मंत्री के सामने डेमो चेक...

कोरबा। जिले में शनिवार को कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह व वृहद किसान सम्मेलन का...

More Articles Like This