Tuesday, February 17, 2026

खाद्यान्न चोरी करने वालों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पंचायत भवन में रखे सरकारी राशन की कर रहे थे चोरी

Must Read

खाद्यान्न चोरी करने वालों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पंचायत भवन में रखे सरकारी राशन की कर रहे थे चोरी

कोरबा। पाली विकासखण्ड में ग्राम पंचायत अलगीडांड के पंचायत भवन में रखे सरकारी राशन के चावल की चोरी की गई। चोरी शातिर चोरों को ग्रामीणों ने रतजगा कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया। पिछले कई दिनों से पंचायत भवन का ताला तोडक़र सरकारी चावल व चना की चोरी हो रही थी। गांव वाले इससे परेशान थे। सरपंच ने ग्रामीणों के साथ पाली पुलिस से इसकी शिकायत भी की थी। गांव वाले अपने स्तर पर शातिर चोर को पकडऩे में लगे थे। इस बीच फिर गरीबों को मिलने वाली सरकारी चावल पर चोरों की नीयत बिगड़ी और रविवार की रात चोरी को अंजाम दिया जा रहा था। इस बीच ग्रामीणों द्वारा चोरों को शनिवार-रविवार की मध्य रात करीब 2.30 बजे पकड़ लिया गया। पंचायत भवन में ये चोर खिडक़ी को तोडक़र अंदर घुसकर चांवल निकालकर स्कूटी और बाईक में लाद लाद कर पाली ला रहे थे। इसकी भनक लगते ही देर रात गांव वालों ने मोबाइल फोन के माध्यम एक-दूसरे को सूचित करते हुए घेराबंदी किया और चोरों को स्कूटी क्रमांक सीजी 12 बीजे 4339 और बाईक क्रमांक सीजी 12 बीपी 1204 में चांवल की बोरी लादकर ले जाते पकड़ लिया। मौके पर गांव वालों की भीड़ लग गई। लोगों ने जब चोरों से पूछताछ किया तब नगर पंचायत पाली निवासी प्रिंस खान, संजय पटेल, और गोल्डी चौहान बताया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने डायल 112 और पुलिस को दी। अब पुलिस जांच कर रही है। ये चोर चावल खुद उपयोग करते थे या किसी व्यक्ति, दुकानदार को बेचते थे,इसकी पड़ताल करके उन पर भी कार्रवाई हो सकती है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This