शिक्षिका नीलिमा को मिला सर्वश्रेष्ठ गुरु सम्मान

Must Read

शिक्षिका नीलिमा को मिला सर्वश्रेष्ठ गुरु सम्मान

कोरबा। संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर जैन पब्लिक स्कूल कोरबा की संगीत शिक्षिका नीलिमा जायसवाल को सर्वश्रेष्ठ गुरु सम्मान से सम्मानित किया। नाट्य नर्तन कथक रॉकर्स अकादमी दुर्ग ने अखिल भारतीय नृत्य संगीत एवं ललित कला प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमें बालको डीपीएस स्कूल के छात्र छायांक सिंह चंद्रा ने एकल शास्त्रीय संगीत में प्रथम पुरस्कार, रेयांश जायसवाल ने एकल तबला वादन में और दक्षिता चन्द्रा ने एकल शास्त्रीय गायन में द्वितीय पुरस्कार हासिल की। ये सभी छात्र-छात्राएं नीलिमा स्वर साधना अकादमी की शिक्षिका नीलिमा जायसवाल की शिष्य हैं और उनके मार्गदर्शन में ही संगीत की शिक्षा हासिल कर रहे हैं। जिनके अच्छे प्रदर्शन पर संगीत शिक्षिका जायसवाल सर्वश्रेष्ठ गुरु के सम्मान से सम्मानित हुईं।

Loading

Latest News

अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने चलेगा अभियान, 2 लाख बिजली उपभोक्ताओं की होगी ई-केवाईसी

कोरबा। जिले में अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने 2 लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जाएगी। मीटर...

More Articles Like This