प्राचीन रानी गुफा, हनुमान मंदिर, निमार्णाधीन शिव मंदिर को ध्वस्त करने का आरोप, श्रम सेवा भूविस्थापित कामगार संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी
कोरबा। श्रम सेवा भूविस्थापित कामगार संगठन के बैनर तले ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं रेल्वे प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है। उनका आरोप है कि सर्वमंगला मंदिर के पास रेलवे ब्रिज एवं सडक़ निर्माण के दौरान प्राचीन रानी गुफा, हनुमान मंदिर, निमार्णाधीन शिव मंदिर को मिट्टी डम्प कर ध्वस्त कर दिया गया है। उनका कहना है कि हिन्दू धार्मिक आस्था और भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। परिवर्तन मार्ग को डामरीकरण नहीं करने से धूल डस्ट उड रहा है। जिसके कारण आम जनता लगातार दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। दो वर्षों से लगातार आवेदन निवेदन करने के बाद भी समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा केवल झुठा आश्वासन ही दिया जा रहा है। जिससे क्षुब्ध होकर 6 जनवरी को जिला रेल्वे प्रबंधक का पुतला दहन किया जाएगा। इसके बाद 7 जनवरी को सर्वमंगला मंदिर से कनबेरी नहर मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन को बाधित किया जाएगा। 10 जनवरी को वार्ड वासी और क्षेत्रवासियों द्वारा सर्वमंगला चौक के पास एक दिवसीय भूख हड़ताल की जाएगी। संगठन ने सेव प्राचीन रानी गुफा, सेव हनुमान मंदिर का नारा देते हुए आंदोलन की रणनीति तैयार की है।
![]()




























