नवा तालाब में मिली युवक की लाश
कोरबा। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने तालाब में एक युवक की लाश देखी। लाश देखे जाने की सूचना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवेचना शुरू की। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।उरगा थानांतर्गत तिलकेजा गांव के नवा तालाब में एक व्यक्ति का शव पाया गया है। मृतक की पहचान नारायण कंवर के रुप में की गई है। नारायण की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है,पुलिस इसकी जांच कर रही है।
![]()

