सडक़ किनारे अचेत हालत में मिला बाइक सवार

Must Read

सडक़ किनारे अचेत हालत में मिला बाइक सवार

कोरबा। कोरबी- कटघोरा मार्ग में चोटिया पुराना मातिन दाई मंदिर के पास रविवार को मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 12 बीबी 6850 का चालक गिर कर घायल हो गया। पुलिस को दूरभाष के माध्यम से खबर मिली थी कि एक मोटरसाइकिल सवार पोड़ीखुर्द गांव के अंतर्गत मातिन दाई मंदिर के आसपास सडक़ पर गिर कर घायल हो गया है और वह बेहोश हालत में बोल नहीं पा रहा है। उसे डायल 112 की टीम के सहयोग से पोड़ी उपरोड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। घायल का नाम संजय कुमार पिता रामप्रसाद चौहान उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम झरना चौकी मोरगा पता चला है। वह कोरिया जिला के ग्राम अमका जा रहा था कि रास्ते में वह संभवत: किसी हादसे का शिकार हो गया होगा। सडक़ किनारे ग्रामीण मिला तो दूरी पर बाइक गिरी हुई मिली।

Loading

Latest News

गैस सिलेंडर के लिए धूप में कतार, बांकी मोंगरा की जनता परेशान

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, कमी से बढ़ी मुश्किलें बांकी मोंगरा। नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This