भाकपा ने दिया फ्लोरा मैक्स पीडि़त महिलाओं को समर्थन

Must Read

भाकपा ने दिया फ्लोरा मैक्स पीडि़त महिलाओं को समर्थन

कोरबा। फ्लोरा मैक्स से ठगी की शिकार महिलाओं द्वारा आईटीआई चौक में अनिश्चितकालीन अनशन किया जा रहा है। मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद व छत्तीसगढ़ महिला संगठन (एनएफआईडब्ल्यू) द्वारा आंदोलन स्थल पहुंचकर संयुक्त रूप से लिखित समर्थन दिया गया। समर्थन पत्र में कहा गया है कि सरकार इनकी मांगों पर गंभीर नहीं है। पीडि़त महिलाओं की ४ सूत्रीय मांगों को जायज बताते हुए आंशिक समर्थन कर मांग किया जाता है कि ठगी के शिकार महिलाओं की जायज मांगों को तत्काल पूर्ण किया जाए। आंदोलनकारियों पर किए गए दर्ज अपराध वापस लेने की मांग की है। आंदोलन स्थल में भाकपा के जिला सचिव पवन कुमार वर्मा, जिला परिषद सदस्य सुनील सिंह, राम मूर्ति दुबे, सुग्रीव यति, मनोज प्रजापति, दीपक कश्यप, साद खान, सत्या प्रकाश, मुद्रिका तांती छत्तीसगढ़ महिला संगठन जिला सचिव हेमा चौहान, जिला अध्यक्ष मीना यादव, कोषाध्यक्ष केवड़ा यादव, राज्य सहायक सचिव विजयलक्ष्मी चौहान उपस्थित रहे।

Loading

Latest News

दूल्हे के दोस्त की छेड़छाड़ से व्यथित नाबालिग ने लगा ली फांसी, पुलिस ने जांच उपरांत आरोपी को पड़ोसी जिले से किया गिरफ्तार

कोरबा। जिले में छेड़छाड़ से आहत होकर खुदकुशी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतिका पिता के साथ रिश्तेदार...

More Articles Like This