Saturday, February 28, 2026

मानव मुंड मिलने के मामले में पुलिस कर रही जांच, गुमशुदा महिलाओं के मामले को खंगाल रही है पुलिस

Must Read

मानव मुंड मिलने के मामले में पुलिस कर रही जांच, गुमशुदा महिलाओं के मामले को खंगाल रही है पुलिस

कोरबा। हसदेव नदी में मछली पकडऩे गए बच्चों के हाथ एक थैला लगा। थैले को देखकर बच्चे उत्साहित हुए और उन्होंने जिज्ञासावश इसे खोल दिया। फिर क्या था, थैले में एक मानव मुंड नजर आया जिसमें लंबे-लंबे बाल थे। यह देखकर बच्चे डर गए और उन्होंने इसकी जानकारी लोगों को दी। मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो घटना हत्या जैसा प्रतीत हुआ। पुलिस हत्या मानकर इस मामले की छानबीन कर रही है। मगर मानवमुंड किसका है यह स्पष्ट नहीं है। इसकी जानकारी के लिए पुलिस कोरबा के साथ-साथ कोरिया जिले के पुलिस की भी मदद ले रही है।
सीएसईबी पुलिस चौकी अंतर्गत पंपहाउस क्षेत्र के झोपड़ीपारा श्मशान घाट के पास हसदेव नदी में मछली पकड़ रहे कुछ बच्चों को पानी में एक थैला मिला। जिज्ञासावश बच्चों ने जब इसे खोला इसके भीतर मानव मुंड दिखा। इससे बच्चे घबरा गए। इसकी सूचना लोगों को दी और मामले से पुलिस को अवगत कराया।सूचना मिलने पर पुलिस की टीम फोरेंसिक विशेषज्ञ के साथ मौके पर पहुंची। यहां मिले मानव मुंड को देखा। सिर पर बड़े-बड़े बाल मौजूद थे। थैले में एक कपड़े में कलाई का एक हिस्सा व पंजा भी मौजूद था। इसके साथ एक समीज व मेहरून रंग का टॉप भी था। इसमें लवली अर्थ टोन्स और कपड़े के टैग में अथिया लिखा हुआ है। पुलिस इसके आधार पर छानबीन कर रही है। पुलिस मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर एवं कोरबा जिले में पिछले चार-पांच माह पूर्व थानों में दर्ज कराए गए गुमशुदा महिलाओं के मामले को खंगाल रही है। पुलिस जांच कर रही है कि ऐसी गुमशुदा महिला जो दस्तेयाब नहीं किए जा सके हैं उसे लेकर मिले मानव मुंड की पहचान करने की कोशिश कर रही है। मिले कपड़ों के आधार पर पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Loading

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड,पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के...

More Articles Like This