Friday, February 27, 2026

कोरबा को आगे बढ़ाने का किया जा रहा है काम, भ्रष्टाचारमुक्त नगर निगम बनाएंगे-लखन

Must Read

कोरबा को आगे बढ़ाने का किया जा रहा है काम, भ्रष्टाचारमुक्त नगर निगम बनाएंगे-लखन

कोरबा। नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी का मुद्दा विकास होगा। राज्य सरकार ने विकास को तेज गति से आगे बढ़ाने का काम किया है। अल्प समय में ही हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी को पूरा किया है। पिछले 10 साल में नगर निगम में विकास कार्य रूके हुए थे, जिसे हमने एक साल के भीतर आगे बढ़ाने का काम किया है। हम नगर निगम को भ्रष्टाचारमुक्त निगम बनाएंगे।
उक्त बातें प्रेस क्लब तिलक भवन में पत्रकारवार्ता के दौरान श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कही। श्री देवांगन ने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार पर लगातार कार्यवाही कर रही है। जो-जो पकड़ में आ रहे हैं वे जेल जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। नगरीय निकाय में उम्मीदवार पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ते हैं। ग्राम पंचायत में कोई सिम्बॉल नहीं होगा। पार्टी के समर्थक जो चुनाव लड़ते हैं पार्टी उनका समर्थन करती है। जनता जानती है इस आधार पर चयन करती है। उनसे पूर्व मंत्री को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि मैंने चुनाव के समय पूर्व मंत्री की संपत्ति को लेकर कहा था। 15 साल में जो संपत्ति बढ़ गई उसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय, जिला पंचायत, जनपद में भाजपा का महापौर और अध्यक्ष बनेंगे। प्रेसवार्ता में मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि उन्हें जिम्मेदारी मिलने के कुछ दिन बाद ही चुनाव की डेट आ गई। जल्द ही चुनाव के बाद जिला संगठन की घोषणा की जाएगी। प्रेसवार्ता में जोगेश लांबा, प्रफुल्ल तिवारी, डॉ.राजीव सिंह, अशोक चावलानी, नरेन्द्र देवंागन सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This