Saturday, February 28, 2026

पुलिस सहायता केंद्र में 80 वर्षीय वृद्धा ने किया ध्वजारोहण

Must Read

पुलिस सहायता केंद्र में 80 वर्षीय वृद्धा ने किया ध्वजारोहण

कोरबा। कभी पुलिस के नाम से लोग खौफ खाते थे लेकिन अब पीपुल्स फ्रेंडली होते जा रही है, लोग अब सहज रूप से पुलिस थाना चौकी पहुंच रहे हैं और मदद ले रहे हैं। इसी कड़ी में कोरबा पुलिस ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सराहनीय पहल की है, जिसमें किसी हाई प्रोफ़ाइल वाले व्यक्ति नहीं बल्कि एक 80 वर्षीय वृद्धा महिला से पुलिस सहायता केंद्र में ध्वजारोहण कराया गया है। यह हुआ है सर्वमंगला पुलिस सहायता केंद्र में जहां के प्रभारी विभव तिवारी ने एसपी सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में ऐसा नेक और अभिनव पहल की है। पुलिस के इस पहल पर जहां ध्वजारोहण करने वाली वृद्ध महिला घसनीन बाई ने खुशी जताई है तो आमजन ने जमकर सराहना की है। खासकर पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी विभव तिवारी की प्रशंसा की जा रही है जो सोशल पुलिसिंग पर जोर देते हैं।

Loading

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड,पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के...

More Articles Like This