Saturday, February 28, 2026

सिंधी समाज ने शान से फहराया तिरंगा

Must Read

सिंधी समाज ने शान से फहराया तिरंगा

कोरबा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा द्वारा देशभक्ति भाव से मनाया गया। कार्यक्रम में पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष किशन चंद दावड़ा ने सिंधु भवन रानी रोड में भारत माता की मूर्ति पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया एवं झंडा फहराया। सिंधु महिला मंडल द्वारा राष्ट्र गान गाया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रकट सचिव नरेश जगवानी ने किया। चित्र संकलन सह सचिव ओमप्रकाश गनवानी ने किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष किशन चंद दावड़ा, जनसंपर्क अधिकारी आनंदराम बुधवानी, मीडिया प्रभारी सुरेश चंद्र रोहरा, नंदलाल लालवानी ने उद्बबोधन दिया। महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमति मीत रोहरा एवं सदस्याओं ने देशभक्ति गीत के माध्यम से अपने भाव प्रकट किये। कार्यक्रम में सभी सहयोगी संगठनों के अध्यक्ष पदाधिकारी एवं सदस्यों ने अपनी उपस्थिति प्रदान की। कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश जग्यासी, राजकुमार गनवानी, रूपेश मलानी, मनोज तेजवानी, सुरेश विधवानी ने अपना योगदान प्रदान किया।

Loading

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड,पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के...

More Articles Like This