Saturday, February 28, 2026

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में सुविधाओं की कमी

Must Read

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में सुविधाओं की कमी

कोरबा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में सभी प्रकार की अवस्थाओं का आलम है। छोटी-छोटी जांच के लिए भी समान उपलब्ध नहीं है। इससे मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। ऐसे में मरीजों को इलाज कराने के लिए निजी क्लिनिक जाना पड़ रहा है।
कटघोरा तहसील जिले का सबसे पुराना और बड़ा तहसील है। यहां का स्वास्थ्य केंद्र 100 साल से अधिक पुराना है। इसके बाद भी कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अवस्थाओं का आलम है। यहां यूरिक एसिड की जांच जैसे जांच भी यहां पिछले डेढ़ माह से बंद है। बताया जाता है कि पिछले डेढ़ माह से यूरिक एसिड जांच करने वाले सामानों की आपूर्ति नहीं हो रही है। एक मरीज जो अपने यूरिक एसिड चेक करने के लिए गई थी, उसे बताया गया कि डेढ़ माह से अस्पताल में जांच का सामान उपलब्ध नहीं है। कोई भी शासकीय कर्मचारी इसके संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। ऐसे में ग्रामीण जनता जो कमजोर और गरीब है। वह कैसे अपना इलाज करा सकेंगे। लेकिन जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग गंभीर नहीं है। बताया जा रहा है कि जांच सरकारी अस्पताल में 50 रुपए में अस्पताल में होता है। मरीजों को निजी लैब क्लिनिक में 200 से 250 रुपए देना पड़ रहा है। गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार की परेशानी बढ़ गई है।

Loading

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड,पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के...

More Articles Like This