Wednesday, February 18, 2026

भूविस्थापितों ने ठेका कंपनी कलिंगा में काम बंद कराने की दी चेतावनी

Must Read

भूविस्थापितों ने ठेका कंपनी कलिंगा में काम बंद कराने की दी चेतावनी

कोरबा। एसईसीएल की कोयला खदान से प्रभावित भूविस्थापितों ने ठेका कंपनी कलिंगा में काम बंद कराने की चेतावनी दी है। भूविस्थापितों ने कहा है कि 12 फरवरी से कंपनी में काम बंद आंदोलन शुरू किया जाएगा।
भूविस्थापितों ने बताया कि ठेका कंपनी कलिंगा गेवरा खदान में काम कर रही है। कंपनी ने कार्य के लिए खदान से प्रभावित लोगों को बेहद कम संख्या में काम दे रही है। बाहरी लोगों को बुलाकर काम पर रखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खदान से प्रभावित मजदूर या वाहन चालक की ओर से छोटी-छोटी गलती होने पर उन्हें काम से बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। उन्हें कंपनी की ओर से परेशान किया जा रहा है, जबकि बाहर से आए मजदूरों को कंपनी कैंप के अंदर रख रही है और उनसे गलती होने पर माफीनामा लिखवाकर ही काम पर बुला लेती है। भूविस्थापितों ने कहा है कि यह भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और 12 फरवरी से कंपनी में काम बंद आंदोलन किया जाएगा। भूविस्थापित अपनी मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं और कई बार जिला प्रशासन के साथ-साथ कोयला कंपनी के प्रबंधन को अवगत कराया है।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This