Wednesday, February 18, 2026

चुनावी रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और प्रचार अभियान पर दिया गया जोर, नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा चुनाव संचालन समिति की हुई बैठक

Must Read

चुनावी रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और प्रचार अभियान पर दिया गया जोर, नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा चुनाव संचालन समिति की हुई बैठक

कोरबा। कोरबा नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चुनाव संचालन समिति की एक कामकाजी बैठक संपन्न हुई। बैठक में चुनावी रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और प्रचार अभियान को लेकर गहन चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर निगम चुनाव संचालक एवं मंत्री लखनलाल देवांगन ने की। उनके साथ प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, सह चुनाव संचालक एवं पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर, जोगेश लांबा, डॉ. राजीव सिंह और नरेंद्र देवांगन भी उपस्थित रहे। महत्वपूर्ण बैठक में जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, चुनाव संचालन समिति के सभी सदस्य एवं वार्ड प्रभारी भी शामिल हुए। बैठक में चुनाव अभियान को और प्रभावी बनाने, बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत करने और मतदाताओं तक भाजपा की विकास योजनाओं को पहुंचाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में उपस्थित नेताओं ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे जनसंपर्क अभियान को और तेज करें, मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करें और भाजपा के विजन एवं उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं। भाजपा नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार कोरबा नगर निगम में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिलेगी, और पार्टी शहर को नए विकास की ओर ले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This