बोर्ड एग्जाम: प्रश्न पत्रों का वितरण होगा 25 को, 22 हजार 794 विद्यार्थी देंगे 10वीं-12वीं की परीक्षा

Must Read

बोर्ड एग्जाम: प्रश्न पत्रों का वितरण होगा 25 को, 22 हजार 794 विद्यार्थी देंगे 10वीं-12वीं की परीक्षा

कोरबा। माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा ली जाने वाली सीजी बोर्ड की दसवीं-बारहवीं की परीक्षा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। परीक्षा को अब महज 5 दिन ही बच गए हैं। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में बोर्ड परीक्षा के लिए गोपनीय सामग्री का वितरण का काम सोमवार 25 फरवरी को समन्वय संस्था से होगा। गोपनीय सामग्री और प्रश्नपत्रों का वितरण संबंधित केंद्राध्यक्षों को किया जाएगा। गोपनीय सामग्री वितरण को लेकर सुरक्षा की व्यवस्था रहेगी। वितरण हो जाने के बाद पुलिस जवानों की मौजूदगी में केन्द्राध्यक्षों को रवाना किया जाएगा जहां से सभी गोपनीय सामग्रियों को संबंधित थाने में जमा कराया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही प्रश्न पत्र थानों से निकाले जाएंगे। केन्द्रों के लिए गोपनीय सामग्री का वितरण कार्य किया जाएगा। इसकी तैयारी शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है। इस बार जिले के 98 परीक्षा केंद्रों में 22 हजार 794 विद्यार्थी दसवी-बारहवीं की परीक्षा देंगे।
बॉक्स
चुनाव के बीच ही करनी पड़ रही तैयारी
इस बार शिक्षा विभाग को बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। एक ओर तो दसवीं-बारहवीं बोर्ड एग्जाम के लिए तैयारी हो रही है तो दूसरी ओर इस बार पांचवी-आठवीं भी बोर्ड एग्जाम की तर्ज पर होने जा रहा है। चुनावी ड्यूटी के चलते शिक्षक बड़ी संख्या में व्यस्त हैं। इससे स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है तो दूसरी ओर तैयारी करने में भी विभागीय अफसरों के पसीने छूट जा रहे हैं।

Loading

Latest News

गैस सिलेंडर के लिए धूप में कतार, बांकी मोंगरा की जनता परेशान

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, कमी से बढ़ी मुश्किलें बांकी मोंगरा। नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This