घर के बाहर सो रहे ग्रामीण पर हमला, दीवार पर लिखी धमकी

Must Read

घर के बाहर सो रहे ग्रामीण पर हमला, दीवार पर लिखी धमकी

कोरबा। उरगा थाना अंतर्गत नवापारा में घर के बाहर चबूतरा में सो रहे ग्रामीण पर धारदार हथियार से अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया। वहीं दीवार पर धमकी लिखा है। धमकी में लिखा है कि झुठ बोलेगा जगदीश तो पड़ेगा महंगा। घायल की हालत गम्भीर है। उसे निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मामला उरगा थाना क्षेत्र के नवापारा का है, जहां बीती रात्रि घर के बाहर सो रहे राम सिंह कंवर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घरवालों ने सुबह उसे खून से लथपथ देखा तो होश उड़ गए द्य हालत में राम सिंह कंवर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उरगा थाना अंतर्गत नवापारा गांव में 60 वर्षीय राम सिंह कंवर निवास करता है। वह अपना पुराना मकान तोडक़र नया मकान बना रहा है। जहां घर बनाने के लिए घर के बाहर ईंट, रेत,सीमेंट और सरिया रखा हुआ है। उसकी रखवाली करने के लिए वह घर के बाहर सो रहा था।अज्ञात लोगों ने देर रात उसे पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जहां घर से कुछ दूरी पर रेत की ढेर में बेहोशी की हालत में खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला। जहां सुबह होने पर ग्रामीणों की नजर पड़ी और उसे तत्काल अस्पताल के लिए रवाना किया गया। जगदीश घायल राम सिंह का पुत्र है। जो रात के वक्त घर के अंदर दूसरे कमरे पर सो रहा था।

Loading

Latest News

गैस सिलेंडर के लिए धूप में कतार, बांकी मोंगरा की जनता परेशान

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, कमी से बढ़ी मुश्किलें बांकी मोंगरा। नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This