Friday, February 6, 2026

एंटी करप्शन ब्यूरो की लगातार कार्यवाही हड़कंप,अब नाप तौल निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े

Must Read

एंटी करप्शन ब्यूरो की लगातार कार्यवाही हड़कंप,अब नाप तौल निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े

कोरबा। रायगढ़ जिले अंतर्गत घरघोड़ा के एक पेट्रोल पंप संचालक के द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर में यह शिकायत की गई थी कि उसके पेट्रोल पंप में नोजल स्टैंपिंग का कार्य करने के एवज में रायगढ़ में पदस्थ नापतौल निरीक्षक ओलिभा किस्पोट्टा के द्वारा 20000 रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है। वही शिकायत का सत्यापन कराए जाने के दौरान आरोपिया द्वारा 10000 रुपए प्रार्थी से प्राप्त कर लिया गया तथा शेष 8000 रुपए लेने हेतु सहमति दी गई थी,जिसके आधार पर कार्यवाही की योजना बनाई और एसीबी बिलासपुर की टीम द्वारा 24 फरवरी 2025 को आरोपिया ओलिभा किस्पोट्टा को रिश्वती रकम 8000 रुपया देने हेतु प्रार्थी को रिश्वत के रकम सहित भेजा गया था। जो कि प्रार्थी द्वारा आरोपिया को रायगढ़ स्थित नापतौल विभाग के कार्यालय में रिश्वत रकम देने से पहले घेराबंदी में लगी हुई थी । वही एसीबी बिलासपुर की टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपिया के विरुद्ध एसीबी के द्वारा धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। वही कुछ समय पूर्व ही धर्मजयगढ़ में डिप्टी रेंजर मिलन भगत को किरोड़ीमल नगर में सीएमओ रामायण पांडेय को ,ग्राम खम्हार तहसील खरसिया क्षेत्र में उच्चतर माध्यमिक स्कूल के एक लिपिक को,तथा खरसिया में रेंजर वस्त्रकार को विभिन्न काम के एवज में रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। एसीबी की रायगढ़ जिले में लगातार धमक और लगातार कार्यवाही से भ्रष्टाचार से पीड़ित लोग राहत महसूस कर रहे हैं।आज की कार्यवाही में भी एसीबी की कार्यवाही की लोगों ने मुक्त कंठ से सराहना की। वही एसीबी की सूत्रों के अनुसार भ्रष्टाचार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई निरंतर आगे भी जारी रहने की बात कही है।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This