युवक ने नहर में लगाई छलांग, तलाश जारी
कोरबा। बुधवार को एक युवक ने इमलीडुग्गू के पास नहर में छलांग लगा दी। नजर में तेज बहाव के कारण युवक बहकर लापता हो गया। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस व परिजनों को दी गई, जिसकी खोजबीन नहर में की जा रही है। उसने नहर में छलांग क्यों लगाई यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वार्ड क्रमांक 9 के पास इमलीडुग्गू नहर में 25 वर्षीय युवक अजय दास महंत ने छलांग लगा दी। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के लोगों का जमावड़ा नजर के पास हो गया। बहरहाल युवक की खोजबीन जारी है।
![]()




























