मार्च की शुरुआत के साथ ही पारा 35 डिग्री के पार

Must Read

मार्च की शुरुआत के साथ ही पारा 35 डिग्री के पार

कोरबा। मार्च की शुरुआत से ही गर्मी ने अपना रौद्र रुप दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान में बढ़ोत्तरी का सिलसिला जारी है। तापमान में रोजाना वृद्धि दर्ज की जा रही है और शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया। जो एक दिन पहले दर्ज की गई तापमान की तुलना में लगभग डेढ़ डिग्री ज्यादा थी। अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी के कारण गर्मी धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है। दिन बढ़ता जा रहा है और रात छोटी होने लगी है। न्यूनतम तापमान में भी आंशिक बदलाव हो रहा है। इससे रात में लोगों को अभी भी गुलाबी ठंड लग रही है। इधर मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि मार्च के पहले हफ्ते में तापमान 37 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। इससे लोगों को दिन में तेज धूप लगेगी और गर्मी का एहसास होगा। रात के तापमान में भी आंशिक वृद्धि का सिलसिला जारी रहेगा। इससे गुलाबी ठंड धीरे-धीरे दूर होती चली जाएगी और रात में भी लोगों को गर्मी लगेगी। मौसम में बदलाव का असर सेहत पर पड़ेगा।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This