बिजली कर्मचारी संघ महासंघ ने मनाया महिला सम्मान दिवस
कोरबा। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ वितरण शाखा कोरबा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के परिप्रेक्ष्य में महिला सम्मान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि मालती जोशी वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ डीएसपीएम, डॉ श्रीमती निरंजना गभेल चिकित्सक, रेणुका वर्मा कार्यपालन अभियंता, मधु सोनी कार्यपालन अभियंता, पूर्णिमा साहू भारतीय मजदूर संघ व सुनीता जायसवाल महासंघ मंचस्थ रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अधीक्षण अभियंता पी एल सिदार, कार्यपालन अभियंता एस के सोनी, आर एल वर्मा एवं जिलाध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ अजय मिश्रा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का क्रियान्वयन कर रहे सचिव एवं प्रदेश मंत्री यशवंत राठौर ने सभी मुख्य अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट करा स्वागत किया। इसके पश्चात अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालन अभियंता ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथियों ने भी महिलाओं के हर क्षेत्र में भागीदारी को उजागर किया। इस दौरान सहायक अभियंता रश्मि देवांगन, बी पी अनंत, श्री भार्या, अलका बख्ला, माधुरी पटेल, देवांजना रे, साधना भगत, ममता राय, बिंदु चौहान, कनिष्ठ अभियंता प्रिया आमले, गरिमा गुप्ता, सुष्मिता टंडन तथा संघ के कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश गांधी गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष गजेन्द्र कौशिक, अनिल पटेल, रामबाई मर्सकोले, रजनी ओगरे, अनुराधा मेहर, कामिनी साहू, प्रतिभा पटेल, नागेश्वरी देवांगन, पुष्पा खूंटे, विजया लक्ष्मी, ओमी जयंत, हरिश, गोविंदा और बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष सदस्यों की उपस्थिति रही। बिजली कर्मचारी संघ द्वारा सभी महिलाओं को सम्मान स्वरूप भेंट प्रदान करते हुए मुख्य अतिथियों को स्मृति स्वरूप भारतीय मजदूर संघ की डायरी भेंट की गई। यशवन्त राठौर ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए सभी महिलाओं को समान अवसर, समान अधिकार और पूर्ण सम्मान देने सभी को संकल्पित किया,अंत में आभार प्रदर्शन जिलाध्यक्ष अजय मिश्रा ने किया।