Wednesday, September 17, 2025

खुली नाली ने बढ़ाई क्षेत्र में समस्या

Must Read

खुली नाली ने बढ़ाई क्षेत्र में समस्या

कोरबा। नगर निगम के अमरैयापारा वार्ड नंबर 14 में नाली निर्माण कार्य की लापरवाही से लोग परेशान हैं। दो महीने पहले पानी निकासी के लिए पुरानी नाली को तोडक़र नई नाली का निर्माण शुरू किया गया।नाली तो बन गई, लेकिन ठेकेदार ने स्लैब नहीं लगाया। इससे क्षेत्र में कई समस्याएं पैदा हो गई हैं। वार्ड लोगो ने बताया कि खुली नाली में खेलते हुए कई बच्चे गिर चुके हैं। सौभाग्य से समय रहते उन्हें बचा लिया गया। रात के समय राहगीर भी हादसों का शिकार हो रहे हैं। लोगो ने बताया कि खुली नाली में गंदगी जमा होने से मच्छर पनप रहे हैं। इससे बीमारियां फैल रही हैं। सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पूर्व पार्षद और निगम प्रशासन से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Loading

Latest News

मारपीट में घायल युवक की हुई मौत

मारपीट में घायल युवक की हुई मौत कोरबा। मारपीट में घायल युवक की मौत हो गई। मामला थाना तक जाने...

More Articles Like This