Wednesday, February 18, 2026

सडक़ हादसे में मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम, कोरबा-चांपा मार्ग पर ग्राम सरगबुंदिया के पास हुआ हादसा

Must Read

सडक़ हादसे में मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम, कोरबा-चांपा मार्ग पर ग्राम सरगबुंदिया के पास हुआ हादसा

कोरबा। कोरबा-चांपा मार्ग पर ग्राम सरगबुंदिया के पास सडक़ दुर्घटना में एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने सडक़ पर बवाल किया। नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दुर्घटनाओं पर नाराजगी जताई। इसकी रोकथाम के लिए प्रशासन से सख्त कदम उठाने और मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता राशि देने की मांग की। बताया जाता है कि ग्राम सरगबुंदिया में रहने वाला बनगहिया यादव किसी काम से मुख्य मार्ग पर आया हुआ था। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने बनगहिया को ठोकर मार दिया। हादसा इतना भयावह था कि ग्रामीण सडक़ पर गिर गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके पहले कि ग्रामीण को अस्पताल पहुंचाया जाता उसकी सांसें थम गई। जैसे ही सडक़ दुर्घटना में बनगहिया के मारे जाने की जानकारी मिली। ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। घटना स्थल पर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी किया। मार्ग पर बढ़ती सडक़ दुर्घटना के लिए भारी वाहनों के साथ-साथ जिला प्रशासन की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। बताया जाता है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है वह ठीक नहीं है। सडक़ की स्थिति खराब है।गौरतलब है कि कोरबा जिले में सडक़ दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही है इससे लोग नाराज है। इसके पहले राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाली थाना क्षेत्र में मुनगाडीह पुल पर एक हादसा हुआ था इसमें ग्रामीण की मौत हो गई थी। नाराज ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को ढाई घंटे तक बंद कर दिया था। आने-जाने वाली गाडिय़ों को रोककर विरोध जताया था। कटघोरा थाना क्षेत्र में सिंघिया में भी हुए हादसे में ग्रामीण की मौत हो गई थी।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This