Thursday, February 5, 2026

अप्रैल माह में शहर में त्योहारों की रहेगी धूम, धार्मिक अनुष्ठान होंगे आयोजित

Must Read

अप्रैल माह में शहर में त्योहारों की रहेगी धूम, धार्मिक अनुष्ठान होंगे आयोजित

 

कोरबा। अप्रैल माह में शहर में त्योहारों की धूम रहेगी। नवरात्रि से लेकर अक्षय तृतीया तक कई महत्वपूर्ण पर्व और व्रत आएंगे, जिससे शहर में एक उत्सवी माहौल बनेगा। इस दौरान हर दूसरे दिन एक नया त्योहार मनाया जाएगा और लोग खुशी के साथ इन धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। वर्तमान में शक्ति की आराधना का पर्व नवरात्र चल रहा है। इस अवसर पर श्रद्धालु माता रानी के विभिन्न स्वरूपों की पूजा कर रहे हैं। मंदिरों और घरों में विशेष अनुष्ठान हो रहे हैं, और पूरे शहर में भक्ति का वातावरण है। नवरात्र के समापन के बाद रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा। राम मंदिरों में विशेष कार्यक्रम होंगे, शोभायात्राएं निकाली जाएंगी,जिसका शहरभर में जगह-जगह स्वागत होगा। रामनवमी के दिन मंदिरों में भगवान श्रीराम की पूजा सुबह 5 बजे से शुरू होगी। हवन और अनुष्ठान के बाद सुबह 10.30 बजे महाआरती होगी। इसके बाद मंदिरों में भंडारा होगा और प्रसाद वितरित किया जाएगा। शाम को शोभायात्रा निकाली जाएगी और फिर महाआरती होगी। खरमास के चलते वर्तमान में शादियों पर विराम लगा हुआ है। 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने के साथ ही विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। इस माह में जैन समाज भगवान महावीर का जन्मोत्सव को 10 अप्रैल को मनाएगा। इस अवसर पर शहरभर में वाहन रैलियां और शोभायात्राएं निकलेंगी। इसके साथ ही 13 अप्रैल को वैसाखी का पर्व भी श्रद्धा-उत्साह से मनाया जाएगा।
बॉक्स
इस माह के प्रमुख त्योहार
0 5 अप्रैल: दुर्गा अष्टमी
06 अप्रैल: रामनवमी
10 अप्रैल: महावीर जन्मोत्सव
12 अप्रैल: हनुमान प्रकटोत्सव
13 अप्रैल: वैसाखी
14 अप्रैल: आंबेडकर जयंती, विशु पर्व
16 अप्रैल: गणेश चतुर्थी
18 अप्रैल: गुड फ्रायडे
20 अप्रैल: ईस्टर संडे
21 अप्रैल: शीतला अष्टमी
24 अप्रैल: वरुथिनी एकादशी
25 अप्रैल: प्रदोष व्रत
27 अप्रैल: स्नानदान अमावस्या
30 अप्रैल: अक्षय तृतीया, परशुराम जन्मोत्सव

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में फिर हुई लूट की नाकाम कोशिश, लघुशंका के लिए रुके व्यक्ति की बाइक को उठा कर भागा चोर।

बाँकी मोगरा:– शुक्लाखार में एक युवती को मोटर सायकल चालाक तेज रप्तार से ठोकर मार भागने की कोशिश कर...

More Articles Like This