तीसरे दिन भी छाई रही बदली, पारा रहा 36 डिग्री सेल्सियस, तापमान में गिरावट दर्ज, लोगों को मिली राहत
कोरबा। लगातार तीसरे दिन बदली छाई रही। बदली से तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को अधिकतम 36 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार,गुरुवार के बाद शुक्रवार को आसमान में छाई बदली की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे, वातावरण में हल्की ठंड रही। बदली की वजह से तेज धूप से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने अधिकतम में गिरावट के साथ 36 डिग्री दर्ज किया। जबकि रात को बदली की वजह से तापमान में तीन डिग्री का इजाफा दर्ज किया गया। इसकी वजह से न्यनूतम तापमान में 20 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आगे मौसम में एक बार फिर बदलाव का अनुमान लगाया है। मौसम साफ होगा। सूर्यदेव के दर्शन होंगे। धूप धीरे-धीरे तेज होंगे और इसका असर वातावरण पर पड़ेगा। इससे गर्मी तेज होगी। इसी के साथ लोगों की परेशानी बढऩे वाली है। हालांकि लोगों ने गर्मी से बचने ठंडी हवा के लिए पंखा, कूलर, एसी चालू कर लिया है।
![]()




























