Monday, February 23, 2026

लोन जमा करने बना रहे थे दबाव, 3 एजेंट गिरफ्तार

Must Read

लोन जमा करने बना रहे थे दबाव, 3 एजेंट गिरफ्तार

कोरबा। माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंटों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनो एजेंट महिलाओ को लोन की रकम जमा करने के लिए प्रताडि़त कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर जिले में कार्यरत विभिन्न माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के एजेंट द्वारा फ्लोरा मैक्स कंपनी की ठगी की शिकार महिलाओं को लोन रिकवरी के नाम पर धमकाए जाने पर एजेंटों के विरुद्ध सतत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। अब तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 11 एफआईआर दर्ज की गई हैं। अब तक कुल 9 प्रकरणों में 10 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर शेष प्रकरणों में आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। मामले में पुलिस ने बंधन बैंक एजेंट करण जाटवर और अजय यादव, एचडीएफसी बैंक एजेंट गौतम उपाध्याय , पवन दुबे और अरुण लकड़ा एल एंड टी माइक्रोफाइनेंस एजेंट अभिषेक यादव ,पुष्पेंद्र खरवार, सोनू खान , रमेश साहू और देव टंडन पर कार्रवाई की गई है।

Loading

Latest News

बोर्ड परीक्षा व होली को लेकर थाना बांकी मोंगरा में डीजे संचालकों की बैठक

बोर्ड परीक्षा व होली को लेकर थाना बांकी मोंगरा में डीजे संचालकों की बैठक 📍 बांकी मोंगरा: आगामी बोर्ड परीक्षाओं...

More Articles Like This