Wednesday, February 25, 2026

हाथियों की मौजूदगी को लेकर आसपास के 8 गांवों में अलर्ट

Must Read

हाथियों की मौजूदगी को लेकर आसपास के 8 गांवों में अलर्ट

कोरबा। वन मंडल कोरबा में 58 हाथी तीन अलग-अलग झुंड में घूम रहे हैं। 5 दिनों से वे एक ही स्थान पर हैं। वन विभाग ने 8 गांवों में अलर्ट जारी किया है। लेमरू रेंज और बालको रेंज के बीच में 13 हाथी पुटकापहाड़ को नहीं छोड़ रहे हैं। आबादी क्षेत्र से दूर होने के कारण ग्रामीणों को भी राहत है। वन मंडल कटघोरा में भी 46 हाथी दो झुंड में घूम रहे हैं। लेमरू रेंज के पथरीपहाड़ में अभी 39 हाथियों का झुंड है। कुदमुरा रेंज से पहुंचे हाथियों का झुंड के पसरखेत रेंज की ओर जाने की संभावना है। इसकी वजह से बिजोरा, डोगाआमा और पथरी में अलर्ट जारी किया है।करतला रेंज के चिकनीपाली में घूम रहे 6 हाथी लंबे समय से एक ही स्थान पर हैं। इनके केराकछाल, बेहरचुंवा और रैनखोल की ओर जाने की संभावना से लोगों को सतर्क किया गया है। हाथी अभी नदी-नालों के किनारे ही अधिक समय बिता रहे हैं। हाथियों के झुंड में 12 नर, 30 मादा और 16 बच्चे हैं। झुंड से अलग होकर दंतैल हाथी ही अधिक नुकसान पहुंचाते हैं।

Loading

Latest News

राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश, राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की।उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन...

More Articles Like This