सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, शादी समारोह में शामिल होने गया था परिवार

Must Read

सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, शादी समारोह में शामिल होने गया था परिवार

कोरबा। जिले में चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। चोर सूने मकानों को निशाना बना रहे हैं। कटघोरा में रहने वाले अधिवक्ता के सूने मकान में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों का गिरोह अधिवक्ता के मकान से लगभग 5 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान की चोरी कर ले गए हैं। कटघोरा पुरानी बस्ती स्थित वार्ड क्रमांक 10 में अधिवक्ता राकेश पांडे का मकान है। परिवार के सदस्य एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने दुर्ग गए थे। मकान ताला लगा हुआ था। इसी बीच चोरों ने शुक्रवार-शनिवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया। शनिवार सुबह घर में काम करने वाली महिला साफ-सफाई के लए पहुंची, तब उसने मकान का ताला टूटा हुआ देखा। महिला मकान के भीतर गई तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा है। उसने घटना की जानकारी मोबाइल फोन पर अधिवक्ता को दी। पुलिस को अवगत कराया गया। कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन में मदद के लिए कोरबा से डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। घटना स्थल से कुछ दूर तक चलकर बाघा पहुंचा। पुलिस को बाघा की मदद से कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। इसके आधार पर आगे की छानबीन कर रही है। चोरों की पहचान नहीं हो सकी है। इसके लिए कटघोरा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी से फुटेज खंगाल रही है।
बॉक्स
सीएसईबी कॉलोनी के मकान में हुई चोरी
दर्री थाना क्षेत्र के सीएसईबी कॉलोनी के एक मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मकान से नकदी सहित 50 हजार रुपए के सामान की चोरी कर ली। पुलिस ने बताया कि सीएसईबी कॉलोनी में अरूण सागर रहता है। अरूण मकान में ताला लगाकर बाहर गया है। इस बीच उसके पड़ोस में चोरी की जानकारी मिली। इस पर अरूण ने एक अन्य पड़ोसी को फोन किया। घर के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मकान का ताला टूटा था। मकान में रखे 20 हजार रुपए नकद, चांदी की कटोरी, चम्मच, सोने के चेन सहित अन्य सामान नहीं थे। चोरी हुए सामानों की कीमत लगभग 50 हजार रुपए बताई जा रही है।
बॉक्स
14 हजार नकदी सहित अन्य सामानों की चोरी
बालकोनगर क्षेत्र के एक सूने मकान में चोरों ने धावा बोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने मकान में रखे 14 हजार नकदी सहित अन्य सामानों की चोरी हुई है। परसाभाठा बालको नगर में रहने वाले नारायण सिंह चंद्रा का मकान है। वह तीन अप्रैल को परिवार के साथ गृह ग्राम ओडेकेरा जैजैपुर गया था। मकान में ताला लगाया था। 17 अप्रैल को घर वापस लौटा। मकान का दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था।
बॉक्स
पाली में हुई साढ़े 5 लाख की चोरी
नगर पंचायत पाली के वार्ड क्रमांक 3 मादन रोड में रवि शंकर जायसवाल (बबलू) का निवास स्थान है। जिसमें नीचे बबलू अपने परिवार के साथ रहता है और इसी घर के ऊपर में उसका छोटा भाई रितेश जायसवाल रिंकू रहता है। रितेश अपने परिवार के साथ घूमने गया हुआ है। वही बबलू भी अपने परिवार के साथ अपने किसी रिश्तेदार के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने घर से बाहर था। इसी सूनेपन का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने बीते रात लगभग 2 बजे घर में धावा बोला। चोरी की सनसनी खेज वारदात बबलू के निवास स्थान में घर में हुई है। जिसमें चोरों ने बेखौफ होकर घटना को अंजाम दिया और घर में रखें सोने चांदी के जेवरात समेत नगदी पार कर दी। अनुमान है कि लगभग 5.50 लाख के मूल्य के नगद और जेवरात चोरी हुए हैं। लगभग 45 मिनट तक चोरों ने इत्मीनान से अलमारी, दीवान,पेटी,लॉकर आदि अन्य सभी जगह को खंगाला है और चोरी की घटना को अंजाम देकर एक-एक करके चारों सडक़ पार कर सडक़ के दूसरे तरफ दीवार बांधकर फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई। घटना की जानकारी दूसरे दिन सुबह हुई।जब पंचायत कर्मी योगेश जो रिंकू के घर आया। मुख्य गेट का ताला टूटा देखकर उसका माथा ठनका और उसने मोबाइल से इसकी सूचना मकान मालिक और पाली थाने में दी। मौके पर पहुंची पाली पुलिस टीम ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया।

Loading

Latest News

रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा...

More Articles Like This