पटवारी संघ के मिथलेश वर्मा बने जिलाध्यक्ष

Must Read

पटवारी संघ के मिथलेश वर्मा बने जिलाध्यक्ष

कोरबा। पंचवटी विश्राम गृह में पटवारी संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संघ के पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न हुआ। मिथलेश वर्मा को जिलाध्यक्ष, गोविंद सिंह कंवर को सचिव और विवेक सिंह कंवर को कोषाध्यक्ष चुना गया। पटवारी संघ की ओर से बताया गया है कि प्रदेश के सभी जिलों में संघ के नए पदाधिकारियों का चुनाव किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को कोरबा के पंचवटी विश्रामगृह में संघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सभी पदाधिकारियों के अलावा सदस्य भी उपस्थित थे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ के दायित्वों को निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की बात कही।

Loading

Latest News

खुले में मांस बिक्री, लिखित शिकायत के बाद भी नगर पालिका के अधिकारी मौन बांकी मोंगरा। नगर पालिका क्षेत्र बांकी...

More Articles Like This