तेज रफ्तार कार मिक्सर मशीन से टकराई, तीन लोगों को आई गंभीर चोट

Must Read

तेज रफ्तार कार मिक्सर मशीन से टकराई, तीन लोगों को आई गंभीर चोट

कोरबा। एक तेज रफ्तार कार मिक्सर मशीन से टकरा गई। उमरेली सिवनी मुख्य मार्ग पर हुए हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। कार में 10 लोग सवार थे सभी एक ही परिवार के थे, जो शादी से लौट रहे थे। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ है। कार 7 सीटर थी लेकिन 10 लोग बैठे थे। वहीं मिक्सर मशीन ट्रैक्टर से टोचन कर सिवनी की तरफ जा रही थी। हादसे में कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद डायल 112 और 108 को सूचना दी गई। सभी घायलों को चांपा स्थित अस्पताल ले जाया गया।जानकारी के अनुसार, कार चांपा से कोरबा की ओर आ रही थी। इसी दौरान सामने से मिक्सर मशीन से टकरा गई। हादसे का कारण कार की तेज रफ्तार और चालक को आई झपकी बताई जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार का एक पहिया उखडक़र सडक़ से नीचे खेत में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Loading

Latest News

गैस सिलेंडर के लिए धूप में कतार, बांकी मोंगरा की जनता परेशान

घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, कमी से बढ़ी मुश्किलें बांकी मोंगरा। नगर पालिका बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This