अक्षय तृतीया को लेकर जमकर हो रही खरीदारी, मांगलिक कार्यों की रहेगी बहार, बिक्री में उछाल

Must Read

अक्षय तृतीया को लेकर जमकर हो रही खरीदारी, मांगलिक कार्यों की रहेगी बहार, बिक्री में उछाल

 

कोरबा। अक्षय तृतीया पर्व की तैयारी के साथ ही शहर के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। 30 अप्रैल को मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर बाजारों में चहल-पहल अपने चरम पर है। छत्तीसगढ़ में इसे अक्ती तिहार के रूप में पारंपरिक रूप से मनाया जाता है, जहां मिट्टी के गुड्डे-गुड्डियों का विवाह कर बच्चों को विवाह की परंपरा से जोड़ा जाता है। शहर के प्रमुख बाजारों में मिट्टी और लकड़ी के खिलौनों की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। बच्चों के लिए पारंपरिक गुड्डे-गुड्डियों, उनके विवाह मंडप, देवतला, चूल माटी जैसी सामग्री धड़ल्ले से बिक रही हैं। अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त माना जाता है, इस दिन बिना पंडित और पंचांग देखे विवाह जैसे मांगलिक कार्यक्रम किए जाते हैं। इस वजह से बर्तन, श्रृंगार, कपड़े, ज्वैलरी, पूजा सामग्री, चूडिय़ां, ऑटोमोबाइल्स आदि दुकानों में दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। इस वर्ष अक्षय तृतीया के बाद एक माह से अधिक समय तक वैवाहिक मुहूर्त हैं, जिससे व्यापारियों में खासा उत्साह है। बैंड-बाजे, ढोल-ताशों और डीजे की धुनों से माहौल पूरी तरह शादीमय हो गया है। हर गली, हर चौराहे पर अक्ती तिहार की पारंपरिक और आधुनिक छटा देखने को मिल रही है।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This