Monday, February 16, 2026

15 हजार नगदी सहित आभूषण की चोरी

Must Read

15 हजार नगदी सहित आभूषण की चोरी

कोरबा। सूने मकान चोरों के निशाने पर है। चोरों का गिरोह क्षेत्र में आए दिन सूने मकानों को निशाना बना रहा है। लोगों के सामानों को पार कर रहा है। पुलिस एक मामला का खुलासा करती है कि चोरों का गिरोह किसी अन्य स्थान पर सूने मकान का ताला तोड़ देता है। इस तरह की घटनाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है कि वे बाहर जाते समय अपनी घरों की सूरक्षा का ख्याल रखें। किसी परिचित को रखकर जाएं। इसके बाद भी चोरियां नहीं थम रही है।विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम केराझरिया के सूने मकान में धावा बोलकर चोरों ने सोने-चांदी की जेवरात और 15 हजार रुपए नगदी की चोरी कर ली। जेवर की कीमत एक लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। ग्राम केराझरिया में निर्मल दास का मकान है। वह रोजी-मजदूरी का काम करता है। घटना के समय निर्मल दास कोसा ऑफिस पाली में काम करने के लिए गया था। उसकी पत्नी भी घर में नहीं थी। इसी बीच चोरों ने मकान में धावा बोला। नगदी और जेवरात की चोरी कर ले गए। चोरी गए जेवर में सोने का झुमका और टॉप्स के अलावा चांदी के जेवरात भी शामिल हैं। इसके अलावा चोर 15 हजार रुपए नगदी ले गए हैं। घटना सामने आने के बाद निर्मल दास की परेशानी बढ़ गई। उन्होंने मामले की सूचना पाली थाना को दी है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This