Monday, February 16, 2026

दबंगई: आईटीआई की दीवार को तोडक़र लगाया गेट, कार्रवाई नहीं होने से हौसले बुलंद

Must Read

दबंगई: आईटीआई की दीवार को तोडक़र लगाया गेट, कार्रवाई नहीं होने से हौसले बुलंद

कोरबा। शहर में सरकारी विभागों की जमीन पर बेजा-कब्जा का खेल जमकर हो रहा है। दबंग और राजनीति से जुड़े लोग बेशकीमती जमीन पर बेजा-कब्जा कर रातोंरात मकान-दुकान निर्माण कराने में जुटे हैं। शहर में जिला रोजगार कार्यालय से लगे आईटीआई की जमीन पर एक व्यक्ति ने बेजा-कब्जा कर मकान बना लिया। वहीं विभाग की दीवार को दोबारा तोडक़र गेट भी लगा लिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शिकायत की है। शहर में सरकारी विभागों की जमीन पर बेजा-कब्जा का खेल जमकर हो रहा है। दबंग और राजनीति से जुड़े लोग बेशकीमती जमीन पर बेजा-कब्जा कर रातोंरात मकान-दुकान निर्माण कराने में जुटे हैं। जिला मुख्यालय स्थित आईटीआई क्षेत्र में भी एक प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी दोबारा आईटीआई की जमीन पर बेजा-कब्जा कर मकान बना लिया। वहीं दीवार तोडक़र बड़ा गेट भी लगा दिया। वार्ड में सरकारी जमीन पर इस तरह से मनमानी तौर पर बेजा कब्जा करने पर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। लोगों के मुताबिक पहले भी बेजा-कब्जा करने के लिए आईटीआई की दीवार को तोडक़र गेट लगाया था, तब शिकायत पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बेजा-कब्जा पर रोक लगाई थी। गेट हटाकर दीवार को बंद कर दिया था, लेकिन इस बार पहले से बड़े गेट को लगाकर प्रशासन को भी चुनौती दी जा रही है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This