Tuesday, February 17, 2026

पसान रेंज में लोनर हाथी की मौजूदगी से भारी दहशत, वन विभाग मुनादी करा ग्रामीणों को कर रहा सतर्क

Must Read

पसान रेंज में लोनर हाथी की मौजूदगी से भारी दहशत, वन विभाग मुनादी करा ग्रामीणों को कर रहा सतर्क

कोरबा। वनमंडल कटघोरा के पसान रेंज में आतंक का पर्याय बना खतरनाक लोनर हाथी अब बीजाडांड से आगे बढकऱ सेमरहा पहुंच गया है। लोनर हाथी को सुबह यहां के जंगल में ग्रामीणों ने विचरण करते देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और लोनर की निगरानी में जुट गया है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक लोनर की मौजूदगी वाले सेमरहा व आसपास के गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क करने का अभियान शुरू कर दिया गया है। ग्रामीणों को लोनर हाथी के क्षेत्र में आने की जानकारी देते हुए उन्हें जंगल न जाने की सलाह भी दी जा रही है। इस बीच कोरबा वनमंडल के लेमरू व बालको रेंज में 29 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। जिसमें से 13 हाथी बालको रेंज के फुटका पहाड़ जंगल में विचरण कर रहे हैं जबकि लेमरू रेंज के नकिया में 4 हाथी मौजूद हैं। जबकि 14 हाथी आगे बढकऱ कुदमुरा व लेमरू रेंज की सीमा पर पहुंच गया है। बड़ी संख्या में हाथियों के क्षेत्र में विचरण करने से ग्रामीणों को खतरा बना हुआ है। खासकर ऐसे समय में जब तेंदूपत्ता संग्रहण का काम शुरू हो गया है और बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने घरों से निकलकर इसके लिए जंगल पहुंच रहे हैं।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This