Tuesday, February 17, 2026

जल संसाधन विभाग के बाबुओं की लापरवाही ने ले ली युवक की जान, पिता के सपने चूर हो गए पर नहीं मिली जीपीएफ की राशि

Must Read

जल संसाधन विभाग के बाबुओं की लापरवाही ने ले ली युवक की जान, पिता के सपने चूर हो गए पर नहीं मिली जीपीएफ की राशि

कोरबा। कार्यालय कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग कोरबा के अधीनस्थ कार्यालय जल संसाधन विभाग उपसंभाग पाली में सहायक मानचित्रकार के सपने चूर-चूर हो गए। जिस बेटे की शादी के लिए वह तैयारी कर रहा था, जिसे समय पर जीपीएफ की राशि नहीं मिली। अड़चन आई और बेटे ने आत्महत्या कर ली। यदि विभाग के बाबुओं ने समय पर पैसे जारी कर दिए होते तो शायद यह नौबत नहीं आती। पीड़ित को न्याय की उम्मीद अपने प्रशासन से है। शिकायत के मुताबिक सहायक मानचित्रकार महेंद्र पाल सिंह कंवर ने अपने पुत्र प्रवीण के विवाह हेतु सामान्य भविष्य निधि खाते से राशि स्वीकृत करने हेतु अप्रैल 2024 में आवेदन किया था। अधीक्षण अभियंता जल संसाधन बिलासपुर से 2 जुलाई 2024 को राशि 2 लाख 49 हजार रुपये स्वीकृत होने के बावजूद समय पर राशि प्रदान नहीं की गई। सामान्य भविष्य निधि खाते में पर्याप्त राशि होने व स्वीकृत करने के बाद भी राशि प्रदान नहीं की गई। विभाग के बाबुओं की लापरवाही के कारण राशि भुगतान नहीं किया गया। जिसके चलते उसके बेटे प्रवीण 30 वर्ष ने आत्महत्या कर लिया, लेकिन आज तक जीपीएफ की राशि नहीं मिली है। पीड़ित की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। उसने कलेक्टर से राशि दिलाने की गुहार लगाई है, ताकि आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सके। घोर लापरवाही बरतने वाले जल संसाधन विभाग में बैठे संबंधित बाबुओं के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की भी मांग किया है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This