Tuesday, February 17, 2026

गायत्री परिवार शांतिकुंज कराएगा घर घर हवन

Must Read

गायत्री परिवार शांतिकुंज कराएगा घर घर हवन

कोरबा। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन 12 मई को पूरे विश्व में एक साथ गृहे गृहे गायत्री महायज्ञ करना है। इसके लिए गायत्री परिवार के साधक घर-घर जाकर संपर्क कर अभियान में शामिल होने प्रेरित कर रहे हैं। 12 मई को सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक 24 लाख घरों में एक साथ हवन करने का लक्ष्य रखा है। सोमवार को अवकाश नहीं होने की स्थिति में परिजन एस दिन पहले रविवार 11 मई को हवन करवा सकते हैं। अभियान की सफलता के लिए प्रत्येक प्रज्ञापीठों, शक्तिपीठों से गायत्री परिवार के समर्पित कार्यकर्ता घरों-घर संपर्क अभियान चला रहे हैं। जिस घर में विशेष अवसर जैसे जन्मदिवस, विवाह दिवस, नामकरण, अन्नप्रासन आदि शुभ अवसरों हैं, वहां एक कुण्डीय गायत्री यज्ञ किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत व्यक्तिगत रूप से एक कुण्डीय और सामूहिक रूप से पांच, नौ, चौबीस, इक्यावन और 108 कुण्डीय गायत्री यज्ञ का क्रम चल रहा है, जो 2026 की बसंत पंचमी तक चलेगा। इसी क्रम में मोनेश राठौर और केदार शर्मा के घर अक्षय तृतीया को यज्ञ किया गया। साथ ही उन्हें इस अभियान से जुडऩे प्रेरित किया गया। गायत्री परिवार ने आग्रह किया है कि जो लोग बुद्ध पूर्णिमा को गायत्री यज्ञ कराना चाहते हैं, वे समीप के प्रज्ञापीठ, शक्तिपीठ से संपर्क कर सकते हैं।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This