सुशासन तिहार शिविर में ग्रामीणों को मिल नया राशन कार्ड
कोरबा। विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत अड़सरा अंतर्गत दूरस्थ क्षेत्र पण्डो बस्ती केंदई में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नया राशन कार्ड के लिए प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर नया राशन कार्ड उनके बस्ती में पहुंच कर प्रदान किया गया। उनको शासन की समस्त योजनाओं का लाभ दिलाने आश्वस्त किया गया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी पोड़ी उपरोड़ा राजस्व तुलाराम भारद्वाज , जनपद सीईओ पोड़ी उपरोड़ा जय प्रकाश डडसेना और नायब तहसीलदार पोड़ी उपरोड़ा सुमन दास मानिकपुरी सहित पण्डो बस्ती के ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
![]()

