किराना दुकान को चोरों ने बनाया निशाना

Must Read

किराना दुकान को चोरों ने बनाया निशाना

कोरबा। जिले में चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। दुकान और मकान को चोर निशाना बना रहे हैं।कुसमुंडा क्षेत्र के एक किराना दुकान में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने दुकान में रखे नकदी 30 हजार रुपए सहित अन्य के सामनों की चोरी कर ली। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार आनंद नगर कुसमुंडा में रहने वाले कन्हैया अग्रवाल का 15 ब्लॉक झरनापारा के पास जरनल स्टोर की दुकान है। वह रविवार सुबह लगभग 8.30 बजे दुकान खोलने के लिए पहुंचा। उसके दुकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा, सामान बिखरा पड़ा था। दुकान में रखे 30 हजार रुपए नकदी, सिगरेट, गुटका सहित अन्य सामान नहीं थे। पुलिस ने मामले में चोरी का अपराध दर्ज किया है। पुलिस द्वारा चोरों की पातासजी की जा रही है।

Loading

Latest News

होलिका दहन हुआ सम्पन्न, लोगो ने आस्था के साथ किया पूजा अर्चना

📢 आज होलिका दहन समारोह संपन्न हुआ — भारतभर की तरह कई स्थानों पर भक्तों ने आज होलिका दहन...

More Articles Like This