Friday, February 6, 2026

नहर की मरम्मत नहीं, एक महीने बाद बारिश का सीजन हो जाएगा शुरू, बांयी तट नहर की लाइनिंग हो चुकी है क्षतिग्रस्त

Must Read

नहर की मरम्मत नहीं, एक महीने बाद बारिश का सीजन हो जाएगा शुरू, बांयी तट नहर की लाइनिंग हो चुकी है क्षतिग्रस्त

कोरबा। बारिश में नहर के क्षतिग्रस्त होने का खतरा मंडराने लगा है। वजह है इसकी मरम्मत नहीं होना। हसदेव दर्री बराज से निकली बांयी तट नहर की लाइनिंग पूरी तरह टूट गई है। 4 से 18 किलोमीटर नहर की लाइनिंग के लिए 23 करोड़ का टेंडर किया गया है। लेकिन ठेका कंपनियों ने अभी काम करने से ही इनकार कर दिया है। दो ठेका कंपनियों ने तो अभी अनुबंध ही नहीं किया है। इससे खरीफ में सिंचाई पर प्रभाव पड़ सकता है। 1 महीने बाद बारिश का सीजन भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में मरम्मत भी नहीं हो पाएगी।हसदेव बांगो बांध की सिंचाई क्षमता 2 लाख 47 हजार हेक्टेयर है। जिसमें से 1 लाख 47 हजार हेक्टेयर में बांयीं तट नहर से सिंचाई होती है। नहर की लाइनिंग जगह-जगह से टूट गई है। जिसके कारण पिछले 3 साल से सिंचाई प्रभावित हो रही है। दांयीं तट नहर की हालत अच्छी है। कोरबा जिले के तहत 18 किलोमीटर नहर का हिस्सा आता है। इसकी मरम्मत के लिए ही 23 करोड़ की मंजूरी मिली है। तीन अलग-अलग ठेका कंपनियों को यह काम मिला हुआ है। लेकिन रबी फसल की सिंचाई के लिए पानी छोडऩे के कारण मरम्मत का काम ही शुरू नहीं हो पाया। सिंचाई के लिए 30 अप्रैल तक पानी छोड़ा गया। इस वजह से ठेका कंपनियां कम समय को देखते हुए काम करने से ही अब इंकार कर रही हैं। एक ठेका कंपनी ने खरीफ फसल की सिंचाई के बाद अक्टूबर से काम करने की सहमति देते हुए अनुबंध किया है। दो कंपनियों ने अनुबंध करने से ही मना कर दिया। इससे अब आगे सिंचाई का काम प्रभावित हो सकता है। इससे अधिकारी भी डरे हुए हैं। उनका कहना है कि लाइनिंग में सुधार नहीं होने पर कभी भी नहर टूट सकती है। इससे आसपास की बस्तियों को नुकसान हो सकता है।

Loading

Latest News

न्यायालय के आदेश पर राजस्व विभाग के 3 अधिकारी गिरफ्तार,सीमांकन प्रतिवेदन में छेड़छाड़ से जुड़ा है मामला

कोरबा। सीमांकन प्रतिवेदन में छेड़छाड़ करने के मामले में राजस्व विभाग के 3 अधिकारी जेल भेजे गए हैं। भूषण...

More Articles Like This