पत्नी की खुदकुशी मामले में पति पर एफआईआर

Must Read

पत्नी की खुदकुशी मामले में पति पर एफआईआर

कोरबा। पत्नी की आत्महत्या मामले में पति पर एफआईआर दर्ज किया गया है। दादरखुर्द में रहने वाली महिला पूनम यादव ने खुदकुशी की थी। मामले में पुलिस ने उसके पति लहुरा यादव पर अपराध दर्ज कर लिया है। पूनम ने 20 अप्रैल की रात 11 बजे से लेकर 25 अप्रैल दोपहर 3 बजे के बीच खुदकुशी कर ली थी। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। परिवार ने घटना को लेकर पुलिस को जो बयान दिया है उसमें पता चला है कि लहुरा यादव पत्नी पूनम के साथ अक्सर मारपीट करता था। घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर पूनम को प्रताडि़त करता था। इससे पूनम परेशान थी और इस वजह से उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This