बीकानेर-कोरबा के बीच चलाई जाए नई ट्रेन, सांसद ने बैठक में उठाया रेल सुविधाओं की कमी का मुद्दा

Must Read

बीकानेर-कोरबा के बीच चलाई जाए नई ट्रेन, सांसद ने बैठक में उठाया रेल सुविधाओं की कमी का मुद्दा

कोरबा। सांसद ज्योत्सना महंत ने संसद सदस्यों के साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल की बैठक में यात्री सुविधाओं, यात्री गाड़ी का ठहराव, यात्री गाड़ी परिचालन, यात्री गाड़ियों का विस्तार और जनहित से संबंधित मुद्दे उठाए। इस पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा और डीआरएम को लिखित ज्ञापन सौंपा। बैठक में सांसद प्रतिनिधि व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महासचिव हरीश परसाई भी उपस्थित थे। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर में संसद सदस्यों के साथ 23 मई को एक उच्चस्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सांसद ने डीआरएम दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर को भी अपना लिखित प्रस्ताव दिया हैं। सांसद ज्योत्सना महंत ने जो मुद्दे उठाए है यदि उस पर रेलवे कार्यवाही करता है तो निश्चित ही कोरबा, चांपा, सक्ति , नैला, सारगांव, कटघोरा, दीपका , गेवरा , अंबिकापुर,बैकुंठपुर, रायगढ़, रायपुर सहित अन्य स्थानों के रेल यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। सांसद ने कोरबा, चाम्पा, सक्ती और नैला रेल्वे स्टेशन में विस्तर युक्त प्रतिक्षालय का निर्माण करने की मांग रखी। कोरबा, चाम्पा, सक्ती में दिव्यांग, वृद्धजनों, महिलाओं व अन्य को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म में जाने हेतु रैम्प का निर्माण, कोरबा रेल्वे स्टेशन में दूसरी एंट्री में सायकल स्टेण्ड व रोड निर्माण, कोरबा से रेल्वे को सर्वाधिक आय होती है अत: रेल्वे स्टेशन से सीतामणी चौक तक यातायात को देखते हुये रोड का चौड़ीकरण,
कटघोरा, दीपका में रेल्वे आरक्षण केंद्र की स्थापना की मांग रखी। सारागांव रेल्वे स्टेशन का जीर्णोधार व सर्व सुविधायुक्त बनाने, कोरबा, सक्ती में पुरुष एवं महिला वाताअनुकूलित प्रतीक्षालय, बैकुंठपुर से चलने वाली यात्री गाड़ियों के लिए डिस्प्ले एवं रनिंग स्टेटस सहित सक्ती प्लेटफार्म में यात्रियों, वृद्धजनों के लिए लिफ्ट सुविधा प्रदान करने का मुद्दा उठाया। सांसद ने यात्री गाड़ी के ठहराव को लेकर कहा कि कोरबा को जोड़ने वाले चाम्पा रेल्वे स्टेशन में 12860/12859 गीतांजली एक्सप्रेस, 20471/20472 बीकानेर पुरी का ठहराव दिया जाये। सक्ती रेल्वे स्टेशन में एक्सप्रेस गाड़ियों का ठहराव दिया जाये। सक्ती रेल्वे स्टेशन में अहमदाबाद एक्सप्रेस गाड़ी नंबर 12834/12839 एवं गोड़वाना एक्सप्रेस 12409/12410 एक्सप्रेस गाड़ियों का ठहराव दिया जाये।यात्री गाड़ी परिचालन को लेकर कहा कि गेवरा से चलने वाली गाड़ियों को बहाल किया जाये।बीकानेर-कोरबा-बीकानेर द्विसाप्ताहिक खाटू श्याम जी / फतेहपुर शेखावटी, रींगस, जयपुर, कोटा, कटनी एवं बिलासपुर के लिए नई ट्रेन चलाई जाए। कोरबा-राऊरकेला-कोरबा इंटरसिटी एक्सप्रेस व्हाया चाम्पा बाईपास के लिए नई ट्रेन की मांग रखी गई।

Loading

Latest News

गजराज का आतंक, मंडी प्रभारी को उतारा मौत के घाट, उपार्जन केंद्र में मौजूद कर्मचारी बाल-बाल बचे

कोरबा। कोरबा जिले में हाथी के कारण एक मंडी प्रभारी की जान चली गई। इस घटनाक्रम में उसकी पत्नी...

More Articles Like This